शादी की सालगिरह के दिन पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार: मेडिकल जांच के बाद ACB कोर्ट में पेश, एजेंसी ने मांगा पुलिस रिमांड 

गिरफ्तारी के दौरान महेश जोशी ने खुद को निर्दोष बताया

शादी की सालगिरह के दिन पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार: मेडिकल जांच के बाद ACB कोर्ट में पेश, एजेंसी ने मांगा पुलिस रिमांड 
एसीबी (ACB) ने राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को भ्रष्टाचार के आरोपों में उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उनकी शादी की 49वीं सालगिरह के दिन हुई। खुद को निर्दोष बताते हुए जोशी ने कोर्ट में पेशी से पहले मंदिर में पूजा की। फिलहाल, एजेंसी उनसे गहन पूछताछ के लिए रिमांड की तैयारी में है।

जयपुर। पूर्व मंत्री महेश जोशी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए Jaipuria Hospital लाया गया, जहां जांच पूरी होने के बाद दोबारा ACB मुख्यालय ले जाया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें ACB कोर्ट में पेश किया गया, जहां एजेंसी ने पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की है। गिरफ्तारी के दौरान महेश जोशी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, “मैं निर्दोष हूं, मेरी कोई गलती नहीं है।” खास बात यह रही कि ACB ने उन्हें उनकी शादी की 49वीं सालगिरह के दिन गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आज विभिन्न मंदिरों में उनके दर्शन और पूजा का कार्यक्रम भी निर्धारित था। 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ACB की टीम महेश जोशी के निवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। इस दौरान जोशी ने स्नान और भगवान शिव के मंदिर में जल चढ़ाने की अनुमति मांगी। टीम ने उनकी धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए उन्हें पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी, जिसके बाद वे ACB अधिकारियों के साथ मुख्यालय पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले ED की कार्रवाई के दौरान महेश जोशी की पत्नी का निधन हो गया था। मेडिकल जांच के बाद जोशी को फिर से ACB मुख्यालय लाया गया। उनकी कोर्ट में पेशी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली। श्रीगंगानगर, उदयपुर समेत कई जिलों में सुबह से...
71 वर्ष हुए परेश रावल : बैंक की नौकरी छोड़ थिएटर से शुरू हुआ सफर, 250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय
पानी और छांव के लिए यार्डों के चक्कर काट रहा धरती पुत्र
अफगानिस्तान में भयावह हादसा: शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
सोना एक हज़ार रुपए सस्ता, चांदी की कीमतें स्थिर
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास