पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्या मामला : 5 आरोपी गिरफ्तार, 64 नामजद समेत 70-80 लोगों पर FIR

शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी 

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्या मामला : 5 आरोपी गिरफ्तार, 64 नामजद समेत 70-80 लोगों पर FIR
उपखंड के भौंडा गांव में रविवार शाम हुए हमले एवं पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

जयपुर। उपखंड के भौंडा गांव में रविवार शाम हुए हमले एवं पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। मृतक भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना ने वैर थाने में 64 नामजद सहित कुल 70-80 लोगों के खिलाफ 18 पेज की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, आगजनी और दंगा सहित 12 गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए लोगों में भौड़ा निवासी भागमल पुत्र बुद्धि, सोनू, शेर सिंह व नावर निवासी कुंवर सिंह शामिल हैं। प्राथमिकी में पत्रकार जितेन्द्र शर्मा और जगजीवनपुर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मसिंह मीणा के नाम भी शामिल हैं।

मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक कैलाश चौधरी (आरपीएस) को सौंपी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले पर नजर रखे हुए हैं। स्पेशल सीपी ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया कि इस  मामले में जयपुर के महेश नगर से बलदेव सिंह पुत्र कैलाश निवासी भौड़ा वैर को डीटेन कर भरतपुर पुलिस को सौंप दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुतिन-ट्रंप की बातचीत के परिणामों ने युद्ध-समर्थक खेमे में कई लोगों को चौंकाया, रयाबकोव ने कहा- हमने हमेशा राजनीतिक समाधान पर दिया जोर पुतिन-ट्रंप की बातचीत के परिणामों ने युद्ध-समर्थक खेमे में कई लोगों को चौंकाया, रयाबकोव ने कहा- हमने हमेशा राजनीतिक समाधान पर दिया जोर
रूस के उप-विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि पुतिन और ट्रंप की फोन वार्ता ने तनाव बढ़ाने के समर्थकों...
LSG जयपुर का विशेष संवाद, क्या हम वास्तव में महाभारत को जानते हैं ?
चीन को भारत की दो टूक, तथ्यों को इंकार से नहीं बदला जा सकता, लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा
त्योहारों पर चरमराती परिवहन व्यवस्था, सुरक्षित सफर का इंतजार
बिहार में नाव पलटन से 13 लोगों की मौत : मोदी ने व्यक्त किया दुख, पीड़ित परिवरों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा
गरबा पंडालों में गैरहिन्दुओं को प्रवेश नहीं : सनातन सुरक्षा दल ने गरबा समितियों को दी अंतिम चेतावनी, पोस्टर में पवित्रता का हवाला
एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप