बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद

ठगी और धमकी के जाल में फंसाया था

बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
पुलिस ने वृद्ध दम्पति से फिरौती वसूलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुद को दुबई का गोल्ड व्यापारी बताकर दम्पति को बंधक बनाया और 47.90 लाख रुपए वसूले। आरोपियों के पास से 44.5 लाख रुपए, देशी पिस्टल, कार और घरेलू सामान बरामद।

जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने वृद्ध दम्पति के साथ हुई फिरोती की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से साढ़े 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुद को दुबई का गोल्ड व्यापारी बता कर दम्पति को ठगी और धमकी के जाल में फंसाया था।

वारदात का तरीका :

आरोपियों ने ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल के माध्यम से वृद्ध दम्पति से संपर्क किया। खुद को दुबई का बड़ा गोल्ड व्यापारी बताकर दम्पति को विश्वास में लिया 2 मई को वृद्ध दम्पति को बलपूर्वक विला में ले जाकर धमकाया और 60 लाख रुपये की फिरोती की मांग की। दम्पति को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और 47.90 लाख रुपए ले लिए।

गिरफ्तारी और बरामदगी :

Read More राज्यसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को भरेंगे नामांकन

गिरफ्तार अपराधी: निखिल तिवाड़ी उर्फ मोहित तिवाड़ी 40 बिहार, उस्मान गनी 62 उदयपुर , वसीम अख्तर उर्फ गोलू, 34 बिहार और अखिल कुमार महरिवाला 32 पटना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, कार, 80 हजार रुपये का घरेलू सामान पुलिस के अनुसार आरोपियों पर 20-20 हजार रूपए का ईनाम घोषित था।

Read More जयपुर सर्राफा बाजार में नरमी : सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद