राह चलते लोगों से मोबाइल मांग करता था धोखाधड़ी, चोरी की कार वापस देने के नाम पर मांगे रुपए

पुलिस ने ऑल्टो कार बरामद की

राह चलते लोगों से मोबाइल मांग करता था धोखाधड़ी, चोरी की कार वापस देने के नाम पर मांगे रुपए
जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शातिर कार चोर कुलदीप भावजानी को गिरफ्तार कर चोरी की ऑल्टो बरामद की। आरोपी कार लौटाने के बदले रुपए मांगता था। वह लोगों को झांसे में लेकर मोबाइल हासिल कर पासवर्ड रीसेट कर ऑनलाइन खातों से रकम भी ट्रांसफर करता था। पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई।

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर कुलदीप भावजानी निवासी शर्मा कॉलोनी 22 गोदाम सोडाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की ऑल्टो कार बरामद की है। आरोपी राह चलते लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके मोबाइल लेता और उनके फोन के पासवर्ड रीसेट कर ऑनलाइन खातों से रुपए ट्रांसफर करने की वारदात भी करता था। आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में आईटी एक्ट और साइबर ठगी के मामले भी दर्ज बताए गए हैं।

चोरी की कार वापस देने के नाम पर मांगे रुपए

पुलिस के अनुसार जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की कार चोरी कर उसे वापस देने के नाम पर रुपए मांगने की शिकायत मिली थी। इस पर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और आरोपी के आने-जाने के रास्तों पर निगरानी शुरू की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑल्टो कार बरामद कर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कार चोरी करना और परिवादी से कार वापस देने के बदले रुपए मांगना स्वीकार किया।

Tags: demand

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया