तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी, ट्रैवल्स संचालक गिरफ्तार

आरोपी ने लाखों रुपए की ठगी करना स्वीकार किया

तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी, ट्रैवल्स संचालक गिरफ्तार
पार्श्वनाथ जी की धार्मिक यात्रा कराने का झांसा देकर ऑनलाइन एडवांस राशि लेकर मोबाइल नंबर ब्लॉक करने वाले आरोपी को करधनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार। आरोपी अभिषेक कुमार जैन के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर देशभर से 37 से अधिक शिकायतें मिली। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी स्वीकार की।

जयपुर। पार्श्वनाथ जी के दर्शन कराने के नाम पर आकर्षक धार्मिक यात्रा का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन एडवांस राशि जमा करवाने और बाद में मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देने के मामले में करधनी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर देशभर से 37 से अधिक शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लाखों रुपए की ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ठगी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार जैन 37 प्रतापनगर भीलवाड़ा हाल कालवाड़ रोड मंगल सिटी के रूप में की है। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबरक्लोन के तहत साइबर सेल जयपुर पश्चिम और करधनी थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मध्यप्रदेश के सागर सहित विभिन्न स्थानों के मंदिरों में धार्मिक यात्रा से जुड़े आकर्षक पोस्टर लगाए थे। पोस्टर देखकर श्रद्धालु आरोपी से संपर्क करते थे। आरोपी टूर एवं ट्रैवल्स के नाम पर यात्रा की बुकिंग और एडवांस राशि जमा कराने के लिए लोगों से ऑनलाइन पैसे अपने बैंक खातों में जमा करवाता था। राशि मिलने के बाद वह संबंधित लोगों के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देता और यात्रा से संबंधित कोई सेवा उपलब्ध नहीं करवाता था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में चीनी की मिठास हुई कड़वी : 15 दिनों में भारी उछाल, थोक भाव 6,400 रुपए के पार जयपुर में चीनी की मिठास हुई कड़वी : 15 दिनों में भारी उछाल, थोक भाव 6,400 रुपए के पार
जयपुर मंडी में चीनी के थोक भाव 15 दिनों में 250 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 6,150 से 6,400...
सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: जन कौशल केंद्रों से युवाओं को मिलेगी एआई और आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग, करियर को मिलेगी नई दिशा
हिंद-प्रशांत में चीन की चुनौती के बीच भारत-जापान का बड़ा कदम, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति बनी
तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी, ट्रैवल्स संचालक गिरफ्तार
ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा
नेपाल में सेना प्रमुख धीरज सेठ का सम्मान समारोह: नौ पूर्व सैनिकों को योद्धा सेवा सम्मान से नवाजा, योगदान की सराहना
राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज