सहकारिता विभाग में वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त हुए गौतम कुमार दक, पुलिस मुख्यालय में अलग सेल बनाने के निर्देश

मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश

सहकारिता विभाग में वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त हुए गौतम कुमार दक, पुलिस मुख्यालय में अलग सेल बनाने के निर्देश
गौतम कुमार दक ने सहकारी संस्थाओं में गबन, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। पुलिस, गृह विभाग और एसीबी अधिकारियों से मामलों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने सहकारिता विभाग के कार्यालयों और सहकारी संस्थाओं में गबन, भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गृह विभाग, पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासन सचिवालय स्थित चिंतन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री दक ने कहा कि सहकारी संस्थाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गबन और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जल्द अनुसंधान पूरा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, गबन की राशि की वसूली भी सुनिश्चित की जाए।

मंत्री दक ने कहा कि फर्जीवाड़े और घोटालों के मामलों में केवल मुख्य आरोपियों ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर संबंधित सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने दोषियों द्वारा परिजनों के नाम पर बनाई गई संपत्तियों की जांच कर वसूली के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में जिस उद्देश्य से एफआईआर दर्ज की जाती है, उसी अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए। बिना पर्याप्त आधार के एफआर लगने से गलत संदेश जाता है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय स्तर पर अलग सेल गठित कर ऐसे मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

 

Read More अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव

 

 

 

Read More Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE-4 के लिए 886 नई पूरक रिक्तियों की अधियाचना आयोग को भेजने...
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध
निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र
डिजिटल भुगतान क्रांति में बदलाव लाने वाली ताकत है यूपीआई : इसकी पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात, UPI को लेकर और क्या-क्या बोले मोदी……..
राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम
बजट और नियमों के पेंच में उलझी एमबीएस नर्सिंग कॉलेज छात्राओं की सुविधाएं
विकास के दावों की हकीकत : शहर के बीच बसे गांव जैसे हालात, मूलभूत सुविधाओं को तरसे वार्डवासी