गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट

प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल

गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
निकाय-पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर पूर्व CM अशोक गहलोत ने कांग्रेस को नसीहत दी। बोले- टिकट स्थानीय पकड़, सक्रियता और जीत की संभावना के आधार पर मिले, सिफारिश पर नहीं। गहलोत ने युवाओं और अनुभवी नेताओं में संतुलन रखते हुए करीब 50% टिकट युवाओं को देने की पैरवी की। उन्होंने सरकार के खिलाफ माहौल का दावा भी किया।

जयपुर। निकाय-पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में सिफारिश के बजाय स्थानीय स्तर पर उम्मीदवार की पकड़, सक्रियता और जीत की संभावना को आधार बनाया जाए। पीसीसी में कोर कमेटी बैठक के बाद गहलोत ने कहा कि उनके पास भी विभिन्न जिलों से टिकट की सिफारिश के लिए लोग आते हैं, लेकिन उनकी सिफारिश पर भी टिकट नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि जमीनी स्थिति की सही जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को होती है।

उन्होंने युवाओं और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने की बात कहते हुए करीब 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने की पैरवी की। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है। 

Tags: gehlot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची
पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत झोटवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच...
असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
जलझूलनी एकादशी : गोनेर में पालकी में विराजेंगे लक्ष्मी जगदीश जी, नौका में होगा दो घंटे जल विहार
रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
बूंदी नगर परिषद में उपसभापति के लिए भाजपा-कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन
सरकार ने नियम 6 में किया संशोधन : पैकेजिंग पर शाकाहारी और मांसाहारी लेबल लगाना जरूरी, मुख्य डिस्प्ले पैनल पर दिखेगा ग्रीन और रेड डॉट