राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला : गहलोत

भाजपा पूरी बेशर्मी के साथ राहुल गांधी पर आरोप लगा रही है

राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला : गहलोत

संसद में पक्ष विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का मुक्की की घटना में सत्तापक्ष के राहुल गांधी पर आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है

जयपुर। संसद में पक्ष विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का मुक्की की घटना में सत्तापक्ष के राहुल गांधी पर आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा है कि इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है कि सत्ताधारी सांसद बाहुबल के दम पर विपक्षी सांसदों को सदन में प्रवेश करने से रोका हो और दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें चोट पहुंचाने का प्रयास किया हो। इसके बावजूद भाजपा पूरी बेशर्मी के साथ राहुल गांधी पर आरोप लगा रही है। सब जानते हैं कि राहुल गांधी की सोच, व्यवहार एवं चिंतन सच्चाई की राह पर चलकर मानवमात्र की सेवा करने का है। अहिंसा, प्यार, मोहब्बत एवं भाईचारा के साथ जनसेवा करना उनकी प्रतिबद्धता में शामिल है। अन्यथा ऐसे ही कोई 4 हजार किलोमीटर की यात्रा नहीं कर सकता। गांधी परिवार का अंहिसा में इतना विश्वास है कि राजीव गांधी के हत्यारों के मृत्युदंड को भी माफ कर दिया था।

राहुल गांधी पर सुबह आरोप लगाए गए और शाम को एफआईआर दर्ज कर ली गई जो दिखाता है ये साजिश के तहत किया गया। हमारे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य सांसदों के साथ भाजपा सांसदों ने जो बदसलूकी और धक्का-मुक्की की उसका कोई जिक्र ही मीडिया में नहीं है। कल से आज तक इस घटना के सीसीटीवी फुटेज क्यों जारी नहीं किए गए? कहीं ऐसा तो नहीं इन फुटेज से भाजपा की सहूलियत के मुताबिक छेड़छाड़ कर जारी किया जाएगा? यह बहुत बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है जिसमें सरकार, अधिकारी एवं मीडिया मिलकर राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। परन्तु देश की जनता राहुल गांधी को पहचानती है इसलिए इस दुष्प्रचार का कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई