पश्चिमी राजस्थान में बिगड़ रहे हालात, गहलोत का सूखे को लेकर सरकार पर हमला, बोले- अब किसका इंतजार कर रही सरकार?

रेगिस्तान में गहराया संकट

पश्चिमी राजस्थान में बिगड़ रहे हालात, गहलोत का सूखे को लेकर सरकार पर हमला, बोले- अब किसका इंतजार कर रही सरकार?
पश्चिमी राजस्थान में सूखे के हालात पर अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा। बोले, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में हजारों गायें मर चुकी हैं, चारा 20 रुपए किलो बिक रहा है और पानी का संकट गहरा रहा है। चेताया, तत्काल गिरदावरी, चारा-पानी और रोजगार की व्यवस्था नहीं हुई तो हालात और बिगड़ेंगे।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर-बाड़मेर सहित पश्चिमी राजस्थान में भयंकर सूखे और अकाल की स्थिति को लेकर भजनलाल शर्मा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को अभी तक इस संकट का अंदाजा ही नहीं है। जयपुर से जैसलमेर, जोधपुर और फलौदी के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले गहलोत ने अपने आवास पर मीडिया से से बातचीत में कहा कि बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। गांवों में लोग परेशान हैं, हजारों गायें मर चुकी हैं और चारा 20 रुपए किलो तक पहुंच गया है। पेयजल संकट भी गहरा रहा है।

गहलोत ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री स्तर पर तुरंत मॉनिटरिंग और गिरदावरी पूरी नहीं कराई गई तो नुकसान और बढ़ेगा। उन्होंने अपनी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि तब 16 अगस्त से ही राहत कार्य शुरू कर दिए गए थे और केंद्र से मदद लेकर काम के बदले अनाज योजना चलाई गई थी। अब डबल इंजन की सरकार होते हुए भी केंद्र से मदद क्यों नहीं मांगी जा रही। भाषणों से काम नहीं चलेगा। चारा, पानी और रोजगार की व्यवस्था तुरंत करनी होगी, वरना प्रदेशवासियों को भारी तकलीफ झेलनी पड़ेगी।

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की  राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 
जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 समितियां गठित कर 60 नेताओं को सौंपी चुनावी कमान
दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन
पश्चिमी राजस्थान में बिगड़ रहे हालात, गहलोत का सूखे को लेकर सरकार पर हमला, बोले- अब किसका इंतजार कर रही सरकार?
जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार
बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन