देश में 2029 के बाद चुनाव होंगे भी या नहीं? गहलोत के बयान से हलचल

भाजपा को लेकर जताई आशंका

देश में 2029 के बाद चुनाव होंगे भी या नहीं? गहलोत के बयान से हलचल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाते हुए 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मनमाने परिसीमन के बाद भाजपा फिर सत्ता में आई तो देश में आगे चुनाव होंगे भी या नहीं, यह तय नहीं। गहलोत ने भारत में चीन, रूस जैसी चुनावी व्यवस्था बनने की आशंका जताई।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा मनमाने तरीके से परिसीमन कराकर 2029 में फिर सत्ता में आ जाती है, तो आशंका है कि देश में आगे चुनाव होंगे भी या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर की जा रही है और विपक्ष की भूमिका सीमित करने की कोशिश हो रही है।

गहलोत ने जयपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि आगे देश में चीन, रूस और उत्तर कोरिया जैसी चुनावी व्यवस्था देखने को मिल सकती है, जहां विपक्ष केवल नाम का रह जाएगा। चुनाव आयोग से लेकर पक्ष और विपक्ष तक सब पर सत्तारूढ़ दल का नियंत्रण होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए भाजपा पर राजनीतिक व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि पहली बार देश में सत्तारूढ़ पार्टी विपक्ष के आंदोलनों के जवाब में खुद प्रदर्शन और रैलियां कर रही है। लोकतंत्र बचाने की लड़ाई अब विपक्ष का सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है।

Tags: gehlot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धामी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, NSUI और युवा कांग्रेस नेता नजरबंद धामी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, NSUI और युवा कांग्रेस नेता नजरबंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे से पहले पुलिस ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद...
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : सोना 900 रुपए महंगा, जानें चांदी की कीमत
देश में 2029 के बाद चुनाव होंगे भी या नहीं? गहलोत के बयान से हलचल
घर के बाहर पहलवान पर चलाई गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने की हत्या
ईरान को लेकर ट्रंप का दावा, बोले- युद्ध खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत
दिवाली के अगले दिन क्यों होती है गोवर्धन पूजा? मोदी ने बताया पर्व का संदेश
राजस्थान में सर्दी को लगा ब्रेक : 38 पार पहुंचा पारा, रातें भी तपने लगीं