जेईसीसी में सजा वैश्विक पर्यटन का मंच : 50 से ज्यादा देशों के टूर ऑपरेटर्स जीआईटीबी में हुए शामिल, राजस्थान ने दिखाया अनुभव-आधारित पर्यटन का दम 

ग्लोबल टूरिज्म: जयपुर में 'ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार' का आगाज

जेईसीसी में सजा वैश्विक पर्यटन का मंच : 50 से ज्यादा देशों के टूर ऑपरेटर्स जीआईटीबी में हुए शामिल, राजस्थान ने दिखाया अनुभव-आधारित पर्यटन का दम 
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में GITB के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसमें 50 देशों के 185 विदेशी टूर ऑपरेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन के दौरान 10,000 से अधिक B2B मीटिंग्स होंगी। राजस्थान के किलों, झीलों और समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर प्रमोट कर अनुभव-आधारित पर्यटन को नई गति दी जा रही है।

जयपुर। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में सोमवार को ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (जीआईटीबी) एग्जीबिशन का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। जीआईटीबी के 15वें संस्करण में 50 से अधिक देशों से आए 185 से ज्यादा विदेशी टूर ऑपरेटर्स भाग ले रहे हैं, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन गया है। एग्जीबिशन में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन बोर्ड, होटल्स, रिसॉर्ट्स और देशभर के डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियां (डीएमसी) अपनी सेवाओं और उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। 

दो दिवसीय आयोजन के दौरान 10,000 से अधिक प्री-शेड्यूल्ड बी2बी मीटिंग्स प्रस्तावित हैं, जो पर्यटन व्यवसाय को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि उदयपुर की झीलें, थार का रेगिस्तान, जयपुर और चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक किले, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, समृद्ध वाइल्डलाइफ और 660 से अधिक हवेलियों का संरक्षण राजस्थान को अनुभव-आधारित पर्यटन का प्रमुख गंतव्य बना रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित