करोड़ों की सोना-हीरा ज्वैलरी जब्त : अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर, जयपुर के कई ज्वैलर्स में मचा हड़कंप

हवाई कार्यो के जरिए की जा रही कर चोरी पकड़ी

करोड़ों की सोना-हीरा ज्वैलरी जब्त : अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर, जयपुर के कई ज्वैलर्स में मचा हड़कंप

राज्य जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने जयपुर एयर पोर्ट पर भारी संख्या में ज्वैलरी जवाहरात आदि जब्त किए। विभाग की इस कार्रवाई से जयपुर के कई नामी ज्वैलर्स में हड़कंप मच गया। मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने हवाई कार्यो  के माध्यम से की जा रही करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा किया।

जयपुर। राज्य जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने जयपुर एयर पोर्ट पर भारी संख्या में ज्वैलरी जवाहरात आदि जब्त किए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से जयपुर के कई नामी ज्वैलर्स में हड़कंप मच गया है। मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन शाखा ने हवाई कार्यो  के माध्यम से की जा रही करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा किया है। प्रवर्तन दल को कोलकाता से जयपुर तक बिना वैध दस्तावेजों के बुलियन, नेचुरल डायमंड, सोना एवं हीरा ज्वैलरी के अवैध परिवहन और व्यापार की गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई थी।

इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए विभाग की टीम ने कई दिनों तक लगातार निगरानी कर संपूर्ण अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहन पड़ताल की और कार्रवाई की सटीक रणनीति तैयार की। रणनीति के तहत जैसे ही घरेलू हवाई अड्डे से कूरियर के माध्यम से सोना-हीरा ज्वैलरी से भरे पार्सल रवाना किए गए, प्रवर्तन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें घेराबंदी कर बिना दस्तावेजों के मंगवाया गया माल जब्त कर लिया। विभाग द्वारा जब्त की गई ज्वैलरी का बाजार भाव से मूल्यांकन करा पेनल्टी राशि वसूल की जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी