प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक, सीएम ने साझा किया विकसित राजस्थान-2047 का रोडमैप

निवेश एवं औद्योगिक विकास को नई गति

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक, सीएम ने साझा किया विकसित राजस्थान-2047 का रोडमैप
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘विकसित राजस्थान-2047’ का विजन पेश किया। उन्होंने 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू, 9 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग, 10.24% जीएसडीपी वृद्धि, युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन पर जोर देते हुए राजस्थान को 2029 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य दोहराया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को नई दिल्ली में राष्टÑपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद् की 11वीं बैठक में शामिल हुए। उन्होंने राजस्थान के विकास के विजन, उपलब्धियों एवं भावी कार्य योजना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन, नवाचार और समावेशी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा राजस्थान विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार प्रदेश की 63 प्रतिशत युवा आबादी को विकास का प्रमुख आधार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

निवेश एवं औद्योगिक विकास को नई गति

सीएम ने कहा कि व्यापारिक माहौल को सरल एवं निवेश अनुकूल बनाने के लिए अनेक सुधार किए गए हैं। सरकार ने निवेश प्रोत्साहन के लिए 35 से अधिक नई नीतियां लागू की हैं। प्रदेश में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश संबंधी एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं, जिनमें से 9 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। राज्य सरकार ने वर्ष 2029 तक राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर 10.24 प्रतिशत है, जो इस लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में सकारात्मक संकेत है।

युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार

Read More कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘माय भारत’ अभियान को राजस्थान में व्यापक समर्थन मिला है तथा 18 लाख पंजीकृत युवाओं के साथ राज्य देश में दूसरे स्थान पर है। सरकार किसानों को अन्नदाता से ऊर्जादाता एवं उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 19 लाख बीमा पॉलिसियां जारी की गई हैं।

Read More कानोता विवाद पर परिवहन निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी, आज डीजीपी से करेंगे मुलाकात

महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता

Read More राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना की ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘लखपति दीदी’ एवं ‘ड्रोन दीदी’ कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्र की तर्ज पर राज्य सरकार ने ‘राज उन्नति’ प्लेटफॉर्म प्रारंभ किया है। इसके माध्यम से अब तक 2 लाख करोड़ से अधिक लागत की 42 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्ट लोकसेवकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है।

ग्राम विकास और आकांक्षी क्षेत्रों पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘ग्राम विकास एवं विरासत’ के विजन से प्रेरित होकर राजस्थान में ग्राम विकास चौपालों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें ग्रामीणों से सीधा संवादकिया जा रहा है। नीति आयोग की वर्ष 2025-26 की तृतीय तिमाही रैंकिंग में नीमराना ब्लॉक ने राष्टÑीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

पर्यावरण एवं जल संवर्धन के प्रभावी प्रयास

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक लगभग 20 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है। प्रदेश में 2 लाख 66 हजार पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं, जिससे एलपीजी पर निर्भरता कम हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार ‘विकसित राजस्थान-2047’ के संकल्प को पूर्ण समर्पण के साथ साकार करेगी तथा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल पहुंचने से भारतीय शेयर बाजारों...
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प