राज्य कर अकादमी के निदेशक रामेश्वर प्रसाद बैरवा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर, सरकार ने जारी किए आदेश

9 जून 2026 के आवेदन को स्वीकार कर लिया

राज्य कर अकादमी के निदेशक रामेश्वर प्रसाद बैरवा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर, सरकार ने जारी किए आदेश
राज्य सरकार ने राज्य कर अकादमी, जयपुर के निदेशक एवं अतिरिक्त आयुक्त रामेश्वर प्रसाद बैरवा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मंजूर कर दी। वित्त (कर) विभाग के आदेशानुसार, वे 3 जुलाई 2026 से सेवानिवृत्त। सरकार ने स्पष्ट किया कि उनके विरुद्ध कोई विभागीय या न्यायिक जांच लंबित नहीं।

जयपुर। राज्य सरकार ने राज्य कर अकादमी, जयपुर के निदेशक एवं अतिरिक्त आयुक्त रामेश्वर प्रसाद बैरवा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) को मंजूरी दे दी है। वित्त (कर) विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उनके 9 जून 2026 के आवेदन को स्वीकार कर लिया। आदेश के अनुसार बैरवा को 3 जुलाई 2026 से राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 के नियम 50(1) के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है।

 

सरकार ने आदेश में प्रमाणित किया है कि श्री बैरवा के विरुद्ध स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की तिथि तक कोई विभागीय या न्यायिक कार्रवाई लंबित नहीं है। उनके खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम-16 के तहत कोई विभागीय जांच तथा नियम-19 के तहत कोई विशेष प्रक्रिया की कार्रवाई विचाराधीन नहीं है। साथ ही उनके विरुद्ध किसी प्रकार की न्यायिक कार्यवाही भी लंबित नहीं पाई गई। वित्त (कर) विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय सक्षम स्तर की स्वीकृति के बाद लिया गया है। आदेश विशिष्ट शासन सचिव नथमल डिडेल द्वारा राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया गया है।

 

Read More दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

Read More स्कूल पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों का हमला, अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम 

Read More UEM जयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, करियर और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर दिया गया जोर

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी