नैनवां पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल बढाया, सरकार ने जारी किया आदेश
पूर्व में दिए गए सभी आदेश अब तक प्रभावी रहेंगे
राज्य सरकार ने नगर पालिका नैनवा की अध्यक्ष सरिता की कार्यावधि को दो माह और बढ़ा दिया है।
जयपुर। राज्य सरकार ने नगर पालिका नैनवा की अध्यक्ष सरिता की कार्यावधि को दो माह और बढ़ा दिया है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरिता को अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रारम्भ हुए 60 दिनों की संवैधानिक अवधि को राज्य सरकार ने विस्तार देते हुए अगली कार्यावधि तक मान्य कर दिया है।
स्वायत्त शासन विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 50 के प्रावधानों के तहत यह विस्तार अनुमोदित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए सभी आदेश अब तक प्रभावी रहेंगे। इस निर्णय की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Oct 2026 14:21:54
वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव गिरे। चांदी 1,900 रुपए टूटकर 2,27,800...

Comment List