सरकार ने लव-कुश वाटिकाओं की प्रगति रिपोर्ट की पेश : 66 वाटिकाएँ विकसित, ऑडिट में कोई आक्षेप नहीं

वन विभाग द्वारा बताया गया 

सरकार ने लव-कुश वाटिकाओं की प्रगति रिपोर्ट की पेश : 66 वाटिकाएँ विकसित, ऑडिट में कोई आक्षेप नहीं

राजस्थान सरकार ने सदन में बताया कि बजट 2022-23 और 2023-24 में प्रत्येक जिले में एक-एक लव-कुश वाटिका विकसित की गई। इन दो वर्षों में कुल 66 वाटिकाएँ तैयार हो चुकी हैं। 2023-24 की वाटिकाओं के लिए 2025-26 में बजट आवंटित किया गया है और कार्य प्रगतिशील है।

जयपुर। राज्य सरकार ने बजट घोषणा वर्ष 2022-23 और 2023-24 के तहत प्रत्येक जिले में एक-एक लव-कुश वाटिका विकसित करने की योजना पर सदन में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की है।

सरकार के अनुसार इन दो वित्तीय वर्षों में कुल 66 लव-कुश वाटिकाओं का विकास किया जा चुका है, जिनका वर्षवार और जिलावार विवरण परिशिष्ट के माध्यम से सदन की मेज पर रखा गया है। वन विभाग द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022-23 और 2023-24 में विकसित वाटिकाओं के लिए प्रयुक्त वन भूमि (हेक्टेयर), स्वीकृत राशि और वास्तविक व्यय का वाटिकावार तथा जिलावार ब्योरा भी उपलब्ध करा दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2022-23 में घोषित सभी लव-कुश वाटिकाएँ विकसित और संरक्षित हैं। वहीं वर्ष 2023-24 में घोषित वाटिकाओं के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट आवंटन किया गया है और संबंधित कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। लव-कुश वाटिकाओं के सामाजिक अंकेक्षण के संबंध में सरकार ने कहा कि इसका कोई अलग प्रावधान नहीं है, लेकिन व्यय का नियमित ऑडिट महालेखाकार द्वारा किया जाता है। वर्ष 2024-25 तक की ऑडिट पूरी हो चुकी है और अब तक किसी प्रकार का आक्षेप दर्ज नहीं हुआ है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने गुवाहाटी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। दलों...
सोना और चांदी कमजोर : चांदी 6500 रुपए और शुद्ध सोना 2600 रुपए सस्ता, जानें क्या है भाव  
आज शपथ लेंगे बांग्लादेश की नए पीएम तारिक रहमान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित करीब 1200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
गृह विभाग का आदेश : समादेष्टा महेन्द्र सिंह एपीओ, जोधपुर में देंगे नियमित हाजिरी
असर खबर का : भूतल जल संग्राहक की टूटी छत को अस्थायी रूप से ढ़का, टैंक से 1 लाख से अधिक की आबादी को मिलता है पेयजल
तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
विधानसभा में हंगामा जारी, छठीं बार सदन की कार्रवाई स्थगित