राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विशेष बैठक में टीबी उन्मूलन प्रगति की समीक्षा की, घर-घर जाने और सर्वे कर टीबी मुक्त राजस्थान का किया आह्वान

बीमारी के प्रति फैले डर और भेदभाव को दूर किया जाए

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विशेष बैठक में टीबी उन्मूलन प्रगति की समीक्षा की, घर-घर जाने और सर्वे कर टीबी मुक्त राजस्थान का किया आह्वान
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने टीबी मुक्त राजस्थान के लिए पंचायतवार प्रभावी मॉनिटरिंग और घर-घर सर्वे के निर्देश। ग्राम सेवकों की जवाबदेही तय करने, मरीजों की वास्तविक पहचान, समग्र उपचार और पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने टीबी मुक्त राजस्थान के लिए पंचायतवार प्रभावी मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप समाज के हर वर्ग को साथ लेकर, इस बीमारी के प्रति फैले डर और भेदभाव को दूर किया जाए। उन्होंने आंकड़ों में नहीं व्यवहार में हरेक मरीज पर ध्यान देने पर जोर दिया तथा कहा कि टीबी को पूरी तरह से खत्म किया जाए। इसके लिए उन्होंने हरेक गांव में घर घर जाने और टीबी मरीजों को वास्तविक रूप में चिन्हित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में टीबी मुक्त करने के प्रयासों हेतु ग्राम सेवकों को जवाबदेह बनाया जाए।

बागडे सोमवार को लोकभवन में टीबी उन्मूलन हेतु जनभागीदारी को और सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कागज में नहीं वस्तुस्थिति में टीबी रोगियों को रोग मुक्त करने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने टीबी रोगियों के समग्र इलाज और बाद में पोषण पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रचलित कहावत "खरगोश के शिकार के लिए बाघ के शिकार की तैयारी" का उल्लेख करते हुए कहा कि टीबी मुक्त करने के लिए मन से प्रयास हों।

Post Comment

Comment List

Latest News

बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा
बस्सी तहसील में खान विभाग के 1 माह से चल रहे विशेष अभियान से अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगी।...
कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, 'लाडकी बहिन योजना' के खर्च का हिसाब मांगते हुए उठाए भ्रष्टाचार के आरोप
मुंबई को राहत! अच्छी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 50% के करीब, फिर भी जारी रहेगी पानी कटौती
लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग पर संकट, ईरान ने बंद बताया तो अमेरिका बोला- होर्मुज पूरी तरह खुला
वडेट्टीवार का हमला, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया महिलाओं और किसानों के साथ धोखा करने का आरोप
बारिश के बाद बढ़ी थी पर्यटकों की आवाजाही, अब तापमान बढ़ने से कम हुए सैलानी