जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा

अनंत महल में हुआ भव्य गाउन राउंड का आयोजन

जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
मिस ओशन वर्ल्ड 2026 के फिनाले वीक में जयपुर के अनंत महल में आकर्षक गाउन राउंड का आयोजन हुआ। आयोजक योगेश मिश्रा के अनुसार, इस दौरान मिस फ्यूजन इंडिया के विभिन्न राउंड भी चल रहे हैं, जिनकी विजेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ।

जयपुर। मिस ओशन वर्ल्ड 2026 के फिनाले वीक के अंतर्गत जयपुर स्थित अनंत महल में भव्य गाउन राउंड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आईं प्रतिभागियों ने आकर्षक गाउन में रैंप पर अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन किया। इसी फिनाले वीक के दौरान मिस फ्यूजन इंडिया के विभिन्न राउंड भी आयोजित किए जा रहे हैं। मिस फ्यूजन इंडिया को भारत के प्रमुख सुंदरता प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। इसकी विजेताओं को द मिस ग्लोब इंडिया, मिस प्लैनेट इंडिया और मिस ओशन इंडिया के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

आयोजक योगेश मिश्रा एवं निमिषा मिश्रा, जो मिस ओशन वर्ल्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रूप में जाने जाते हैं, ने बताया कि जयपुर में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन का उद्देश्य भारत की संस्कृति, पर्यटन और प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना है। 19 अगस्त को सिटी पैलेस में पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधि के तहत विदेशी और देशी प्रतिभागियों के लिए जयपुर शहर भ्रमण कराया जाएगा, जहां उन्हें जयपुर की समृद्ध विरासत और परंपरा से परिचित कराया जाएगा। 21 अगस्त को फिनाले-पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत प्रतिभा राउंड होगा। इसके बाद 22 अगस्त को मिस फ्यूजन इंडिया का महाफिनाले और 23 अगस्त को मिस ओशन वर्ल्ड 2026 का महाफिनाले आयोजित होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर