जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक

200 से अधिक कंपनियाँ कर रहीं अत्याधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन

जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक

जेईसीसी में राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन एवं प्रिंटर्स क्लब ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का भव्य शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधायक गोपाल शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन एवं प्रिंटर्स क्लब ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का भव्य शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधायक गोपाल शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों और प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। त्रिदिवसीय इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की 200 से अधिक अग्रणी कंपनियाँ नवीनतम तकनीक, आधुनिक मशीनरी और नवाचारों का प्रदर्शन कर रही हैं। एक्सपो में डिजिटल प्रिंटिंग, पैकेजिंग, ऑफसेट तकनीक सहित कई अत्याधुनिक समाधानों की झलक देखने को मिल रही है, जो उद्योग को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।

यह आयोजन न केवल प्रिंटिंग इंडस्ट्री के विकास को गति देगा, बल्कि प्रदेशभर के लाखों प्रिंटिंग व्यवसायियों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक तकनीक से जुड़ने और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आदित्य सिंह (एमडी, प्रिंटिंग क्लब), आर.डी. भटनागर (अध्यक्ष), ललित कुमावत (डायरेक्टर), अजय गुप्ता (अध्यक्ष, ROPW), विकास अग्रवाल (जनरल सेक्रेटरी), नितिन नामदेव (डायरेक्टर) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना