जयपुर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, एक इंच से ज्यादा पानी बरसा  

श्रीगंगानगर में बवंडर, नागौर में अंधड़-बारिश से फसलें खराब

जयपुर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, एक इंच से ज्यादा पानी बरसा  
राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। जयपुर में शाम साढ़े चार बजे अचानक आसमान में घने काले बादल छाए और अंधेरा छा गया।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। जयपुर में शाम साढ़े चार बजे अचानक आसमान में घने काले बादल छाए और अंधेरा छा गया। फिर कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरने का दौर शुरू हो गया। यह दौर बूंदाबांदी के रूप में रुक रुक कर देर रात तक चलता रहा। जयपुर में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में चने के आकार के ओले गिरे। देर रात तक शहर में एक इंच से ज्यादा बरसात हुई। बारिश के कारण शहर में तापमान में भी गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बीच तेज बारिश के कारण सड़कों पर विशेषकर निचले इलाकों में पानी भर गया और शहर के मुख्य मार्गों पर जाम के हालात हो गए। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं श्रीगंगानगर के पदमपुर के आसपास सोमवार दोपहर में बवंडर आया। इस दौरान दिन में अंधेरा छा गया। वहीं सुबह श्रीकरणपुर में आंधी चली और बारिश हुई। नागौर जिले के खींवसर, मेड़ता और मूंडवा क्षेत्र में बारिश और अंधड़ से किसानों की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से बाजरे की खड़ी फसल गिर गईए जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी बाजरा, ग्वार और कपास की फसल भीग गई। टोंक के निवाई में भी बारिश से कृषि मंडी में रखी बाजरे की फसल भीग गई। वहीं इससे पहले बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 62 एमएम बारिश दर्ज की गई।

आज से कम होगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा। हालांकि पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन शेष राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की आज, 30 सितंबर अंतिम तिथि है। ई-केवाईसी लंबित रहने पर 1 अक्टूबर...
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता
17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, 9 दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”
यात्री वाहनों के लिए कैफे-3 अधिसूचना का वाहन उद्योग ने किया स्वागत, ईंधन खपत में कमी के साथ नई तकनीकों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा