हरियालो राजस्थान अभियान : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को मिल रहे नए आयाम, 10 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य पूरा

राज्य सरकार राजस्थान को हरा-भरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

हरियालो राजस्थान अभियान : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को मिल रहे नए आयाम, 10 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य पूरा

‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाए जाने के ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है

जयपुर। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाए जाने के ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियालो राजस्थान के तहत पोस्टर विमोचन किया तथा वन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पौधा भी भेंट किया। 

 शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर, हमारी सरकार ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने का संकल्प किया है। इसके तहत राज्य सरकार ने पिछले साल हरियाली तीज के पर्व पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत ‘हरियालो राजस्थान’ का शुभारंभ किया था। हमारा लक्ष्य है कि पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण किया जाए। इस अभियान के तहत पौधों की जियो टैगिंग कर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गत वर्ष हमारा 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था जिसे पूरा कर हमने 7 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए थे। उन्होंने कहा कि इस साल भी हमारा 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था और सभी के सामूहिक प्रयासों से हमने इस लक्ष्य को पार कर लिया है तथा अब तक 10 करोड़ 21 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा काल अभी चल रहा है, ऐसे में विभाग इस अभियान के तहत लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।

शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेशवासियों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित भविष्य देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आमजन से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। 

Read More Weather Update : राजस्थान में तेज हुए सूरज के तेवर, जयपुर समेत 6 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत अब तक 37 लाख 51 हजार पौधे व्यक्तिगत स्तर पर तथा 9 करोड़ 83 लाख पौधे ब्लॉक स्तर पर लगाए गए हैं। 20 लाख हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया गया। साथ ही, 2 लाख 74 हजार 920 पौधारोपण साइट्स पर 10 करोड़ 21 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा 3 करोड़ 25 लाख, ग्रामीण विकास द्वारा 2 करोड़ 65 लाख, वन विभाग द्वारा 2 करोड़, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 50 लाख सहित विभिन्न विभागों द्वारा पौधारोपण किया गया है।

Read More सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू
यात्रियों-चालकों संवाद सुधारने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने ऑटो-टैक्सी चालकों के...
बम की धमकी देने वाले नेटवर्क को तोड़ने में सफल नहीं हो रही सरकार : मुख्य अपराधी पुलिस की पहुंच से दूर, गहलोत बोले- मुख्यमंत्री स्वयं लें संज्ञान
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ  
आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : रद्द रहेगी ट्रेन, परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
तृणमूल का बुझने वाला है दीया : भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय और अत्याचार की खुलेगी फाइल, मोदी ने कहा- तृणमूल के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी
सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ