जयपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, स्वास्थ्य विभाग करेगा विशेष कार्यक्रम

रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए सबसे प्रभावी आहार

जयपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, स्वास्थ्य विभाग करेगा विशेष कार्यक्रम
जयपुर प्रथम जिले में शनिवार से विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत हुई। 1 से 7 अगस्त तक चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और एमसीएचएन सत्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग गर्भवती और धात्री माताओं को जन्म के पहले घंटे में स्तनपान, छह माह तक केवल मां का दूध तथा सही स्तनपान तकनीक की जानकारी देगा।

जयपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त 2026) का शुभारंभ आज से जयपुर प्रथम जिले में हो गया। सप्ताहभर जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों, एमसीएचएन सत्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के माध्यम से स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में शिशु को स्तनपान कराने तथा पहले छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के संपूर्ण विकास, बेहतर पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए सबसे प्रभावी आहार है। उन्होंने बताया कि सप्ताहभर स्वास्थ्यकर्मी माताओं को स्तनपान की सही तकनीक, शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा छह माह बाद ऊपरी आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के बारे में भी परामर्श देंगे। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works रखी गई है। इसी थीम के अनुरूप जिले में जनजागरूकता रैलियां, परामर्श सत्र, एमसीएचएन दिवस, संगोष्ठियां एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक माताएं स्तनपान के महत्व को समझें और अपने शिशुओं को जीवन की स्वस्थ शुरुआत दे सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया