तेज बारिश से जयपुर में फ्लाइट संचालन प्रभावित, दो विमानों की लैंडिंग अटकी

यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा

तेज बारिश से जयपुर में फ्लाइट संचालन प्रभावित, दो विमानों की लैंडिंग अटकी
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम तेज बारिश के चलते फ्लाइट संचालन प्रभावित। दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया और अहमदाबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को लैंडिंग के लिए इंतजार करना पड़ा। बारिश के कारण जयपुर से उदयपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के टेकऑफ में भी देरी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम तेज बारिश के चलते फ्लाइट संचालन प्रभावित हो गया। तेज बारिश के कारण एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की लैंडिंग में परेशानी सामने आई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट और अहमदाबाद से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग प्रभावित हुई। दोनों विमानों को बारिश और मौसम की स्थिति के चलते लैंडिंग के लिए इंतजार करना पड़ा।

इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का असर जयपुर से संचालित होने वाली फ्लाइट्स पर भी देखने को मिला। इंडिगो की जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट के टेक ऑफ में भी देरी हुई। अचानक तेज बारिश के कारण एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन को लेकर सावधानी बरती गई।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ असर खबर का : शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
प्रदेश के 644 नवचयनित शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश।
ईरान पर प्रतिबंधों की निगरानी अटकी, रूस-चीन ने प्रस्ताव पर लगाया वीटो   
एनसीबी ने कोकीन तस्करी का किया भंडाफोड़ : 7 लोग गिरफ्तार, यूएई से निर्वासित और विदेशी नागरिक शामिल
टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप
जयपुर, कोटा और जोधपुर महापौर के चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन : भाजपा ने प्रदेशभर में बूथ स्तर तक जलाए आशीर्वाद के दीये
तेज बारिश से जयपुर में फ्लाइट संचालन प्रभावित, दो विमानों की लैंडिंग अटकी