उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे में चयनित अभ्यर्थी को अपात्र घोषित करने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, कर्मचारी चयन बोर्ड को जारी किया नोटिस

संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया

उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे में चयनित अभ्यर्थी को अपात्र घोषित करने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, कर्मचारी चयन बोर्ड को जारी किया नोटिस

जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश आदित्य सारस्वत की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। इसके साथ ही अदालत ने भर्ती को याचिका के अंतिम निर्णयाधीन रखा है।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पटवारी भर्ती-2025 में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे में चयनित अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित करने पर प्रमुख राजस्व सचिव और राजस्व मंडल के रजिस्ट्रार सहित कर्मचारी चयन बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश आदित्य सारस्वत की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। इसके साथ ही अदालत ने भर्ती को याचिका के अंतिम निर्णयाधीन रखा है।

याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के तहत आवेदन कर लिखित परीक्षा पास की थी। इस पर याचिकाकर्ता को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। याचिका में कहा गया कि दस्तावेज सत्यापन के बाद उसे यह कहते हुए भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया कि उसकी ओर से जिस प्रतियोगिता में भाग लेकर उसका खेल प्रमाण पत्र पेश किया है, वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नहीं है। इसे चुनौती देते हुए कहा गया कि याचिकाकर्ता ने फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय लेवल पर भाग लिया था।

पूर्व में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में समान खेल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मानते हुए अभ्यर्थियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के तहत नियुक्तियां दी गई हैं। ऐसे में याचिकाकर्ता का प्रकरण भी समान प्रकृति का हे। इसलिए उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर नहीं किया जा सकता। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

 

Read More राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही

 

Read More बीकानेर में मोबाइल नेटवर्क की खुली पोल: TRAI ने परखी सिग्नल की शक्ति और डेटा स्पीड: शहरों और नेशनल हाईवे पर हुआ 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट'; जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी किए जनवरी 2026 के नतीजे

Tags: candidate

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह