हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण

हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने हमेशा समाज की आवाज बनकर जनभावनाओं को अभिव्यक्ति दी है और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने हमेशा समाज की आवाज बनकर जनभावनाओं को अभिव्यक्ति दी है और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने अपने समर्पण, साहस और निष्पक्षता के माध्यम से समाज को जागरूक करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। शर्मा ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार साथियों के सतत परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उनके योगदान का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल समाचारों का प्रसारण करना ही नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक