शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक सौगात, यमुना जल समझौते से दूर होगा जल संकट : घनश्याम तिवाड़ी

पेयजल संकट झेल रहे जिलों को बड़ी राहत

शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक सौगात, यमुना जल समझौते से दूर होगा जल संकट : घनश्याम तिवाड़ी
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान-हरियाणा यमुना जल समझौते को शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक बताया। इससे सीकर, झुंझुनू और चूरू के पेयजल संकट को राहत मिलेगी। समझौते के तहत राजस्थान को 1,975 क्यूसेक यमुना जल मिलेगा।

जयपुर। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते (एमओए) पर हस्ताक्षर को शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से सीकर, झुंझुनू और चूरू जैसे लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे जिलों को बड़ी राहत मिलेगी।

तिवाड़ी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। उन्होंने इसे प्रदेश के जल प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सतत प्रयासों का परिणाम है कि अब शेखावाटी क्षेत्र को 1,975 क्यूसेक यमुना जल उपलब्ध हो सकेगा, जो लगभग पाँच बीसलपुर बांध के बराबर पानी है। परियोजना के तहत तीन प्रमुख बांधों में जल संग्रहण किया जाएगा, जिनमें माछल बांध भी शामिल है। राज्य सरकार इसके विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

तिवाड़ी ने कहा कि योजना के लागू होने के बाद क्षेत्र में वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे किसानों, पशुपालकों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा तथा शेखावाटी के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

Read More चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

6 माह पहले पदोन्नत 16 ड्रग अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, रिक्त पदों पर हुई तैनाती 6 माह पहले पदोन्नत 16 ड्रग अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, रिक्त पदों पर हुई तैनाती
औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने करीब 6 माह पहले पदोन्नत हुए 16 ड्रग अधिकारियों को विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दे दी।...
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक कारों पर 100% रोड टैक्स माफ
स्नान पूर्णिमा पर गोविन्द देवजी का पंचामृत अभिषेक, उमड़े हजारों श्रद्धालु 
पंजाब सरकार ने जारी किए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 1,583 करोड़ रुपये, कांग्रेस का मुफ्त पानी को लेकर प्रदर्शन
यूक्रेन-रूस युद्ध: पुतिन ने पहली बार मानी ईंधन संकट की बात, यूक्रेन के हमलों का बड़ा असर
शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक सौगात, यमुना जल समझौते से दूर होगा जल संकट : घनश्याम तिवाड़ी
दिल्ली में 310 परिवार बेघर! कांग्रेस ने उठाए सरकार पर गंभीर सवाल, अग्रवाल ने कहा- 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' योजना का क्या हुआ?