मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रति भारी उत्साह: अब तक 21 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन, करीब 1,500 आवेदन बैंकों को अग्रेषित

योजना में 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण, 50 हजार रुपये तक मार्जिन मनी का प्रावधान

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रति भारी उत्साह: अब तक 21 हजार से अधिक लोगों ने किया आवेदन, करीब 1,500 आवेदन बैंकों को अग्रेषित
राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। एक महीने में लक्ष्य से दोगुने आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैंकों को ऋण स्वीकृति के लिए आवेदन भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। अब तक करीब 21,500 लोगों ने आवेदन किया है। एक महीने में ही लक्ष्य से दोगुने से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस योजना के तहत  22 जनवरी, 2026 से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। साथ ही, इस वित्तीय वर्ष में कुल 10 हजार लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य बजट 2026-27 में 30 हजार युवाओं को लाभान्वित करने की घोषणा की गई है।

बैंकों को आवेदन भेजने का कार्य शुरू

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश ओला ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रदेश में स्वरोजगार का एक ईको-सिस्टम तैयार हो। इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अब जिला महाप्रबंधकों द्वारा आवेदनों की जांच कर ऋण स्वीकृति और वितरण के लिए बैंकों को भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अब तक करीब 1,500 आवेदन बैंकों को अग्रेषित किए जा चुके हैं।

जयपुर, चूरू और बीकानेर में 1,000 और 19 जिलों में 500 से अधिक आवेदन

Read More महंगाई की मार पर जूली का वार: घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा होने पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इस योजना के तहत जयपुर जिले में सर्वाधिक 1,358 आवेदन प्राप्त हुए हैं। चूरू में 1,172 और बीकानेर में 1,028 आवेदन आए हैं। साथ ही, झालावाड़, हनुमानगढ़, बाड़मेर, दौसा, श्रीगंगानगर, अजमेर, बूंदी, जोधपुर, सीकर, नागौर, टोंक, करौली, बारां, झुंझुनू, भीलवाड़ा, भरतपुर, डीडवाना कुचामन, सवाई माधोपुर और अलवर जिलों में 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Read More सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील

जयपुर:    1,358
चूरू: 1,172
बीकानेर: 1,028
झालावाड़: 897
हनुमानगढ़: 891
बाड़मेर: 727
दौसा: 720
श्रीगंगानगर: 709
अजमेर: 690
बूंदी: 687
जोधपुर: 687
सीकर: 683
नागौर: 674
टोंक: 648
करौली: 636
बारां: 633
झुंझुनू: 606
भीलवाड़ा: 588
भरतपुर: 559
डीडवाना कुचामन: 553
सवाई माधोपुर: 528
अलवर: 507

Read More प्रदेश में उमस भरी गर्मी, कल से जयपुर सहित कई जिलों में फिर आंधी-बारिश के आसार

एसएसओ आईडी और ईमित्र से आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के युवा स्वयं की एसएसओ आईडी और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक की फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र, संस्थागत आवेदन की स्थिति में 51 प्रतिशत से अधिक स्वामित्व का दस्तावेज आवश्यक हैं।

योजना के तहत देय लाभ

8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपये एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, अधिकतम 35 हजार रुपये की मार्जिन मनी भी दी जाएगी। स्नातक, आईटीआई और अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी भी दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद