सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन

सुरक्षित डिजाइन, उचित अर्थिंग और नियमित निरीक्षण पर दिया जोर

सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से ‘सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित। विशेषज्ञों ने सौर ऊर्जा संयंत्रों और रूफटॉप प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा, विश्वसनीयता और टिकाऊपन पर चर्चा।

जयपुर। देश में सौर ऊर्जा का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में सौर ऊर्जा संयंत्रों और रूफटॉप सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेषज्ञों ने गंभीरता से मंथन किया। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स (एनएफई) की ओर से इलेक्ट्रिकल सेफ्टी 360° के तहत “सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम क्लार्क्स आमेर जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएफई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपा कुमार एस, राजस्थान चैप्टर अध्यक्ष डी.डी. अग्रवाल, राजस्थान चैप्टर सचिव अलकेन्द्र सिंह और रीजनल डायरेक्टर अमित कक्कड़ सहित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे। विंड पावर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र व्यास तथा आईआरआईएसएस, फूजी इलेक्ट्रिक, पॉलीकैब, आईसीए इंडिया, केप इलेक्ट्रिक और सोनल सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी विचार रखे।

मुख्य अतिथि राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉरपोरेशन के सीएमडी रोहित गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि आरईआरसी के पूर्व चेयरमैन शांति प्रसाद जोशी, राजस्थान ऊर्जा विभाग के सलाहकार नवीन अरोड़ा और उत्पादन निगम के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी ने सौर ऊर्जा संयंत्रों, रूफटॉप सौर संयंत्रों और उपभोक्ता-उत्पादक प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा, विश्वसनीयता और टिकाऊपन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।

 

Read More जयपुर में एक साल से फरार कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार: आगरा-मथुरा तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा, पत्नी भी स्मैक के साथ पकड़ी जा चुकी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स बुधवार रात दिल्ली से रवाना होकर गुरुवार सुबह जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन...
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है
जयपुर के प्रमोद अग्रवाल डेरेवाला ने बढ़ाया भारत का गौरव, सीआईबीजेओ के उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार पुनर्निर्वाचित
राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, हादसों में मौतें रोकने के लिए एनएचएआई की जीरो टॉलरेंस नीति