आरजीएचएस में गलत भुगतान उठा तो पेंशनर्स को एसएमएस से तत्काल पता लग जाएगा

आरजीएचएस योजना में ऐसे काफी सुधार किए गए

आरजीएचएस में गलत भुगतान उठा तो पेंशनर्स को एसएमएस से तत्काल पता लग जाएगा
अब पेंशनर्स को आरजीएचएस में उसके कार्ड से होने वाले प्रत्येक भुगतान की जानकारी योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगीए गलत भुगतान उठा तो वह तत्काल शिकायत दर्ज करवाएगा

जयपुर। अब पेंशनर्स को आरजीएचएस में उसके कार्ड से होने वाले प्रत्येक भुगतान की जानकारी योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगीए गलत भुगतान उठा तो वह तत्काल शिकायत दर्ज करवाएगा, ताकि जिम्मेदार अस्पताल या दवा की दुकान पर कार्रवाई की जा सके। शिकायत दर्ज नहीं करवाने पर माना जाएगा कि पेंशनर की भी इसमें सहमति है। आरजीएचएस योजना में ऐसे काफी सुधार किए गए हैं। ऐसे सुधार संबंधी कदमों की पेंशनरों को जानकारी देने तथा उनका फीडबैक प्राप्त करने के लिए सोमवार को वित्त विभाग ने वीडियो कांफ्रेन्स का आयोजन किया।

वीसी में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पेंशनर्स को आरजीएचएस योजना में वर्तमान में चल रही विभिन्न प्रकार की जाँच के बिन्दुओं के संबंध में जानकारी देकर बताया कि किस प्रकार लापरवाही बरतने के कारण अनेक पेंशनरों के आरजीएचएस कार्ड तथा ओटीपी का दुरूपयोग हुआ और इस कारण अत्यधिक संख्या में दावे प्रस्तुत कर दिए गए। शासन सचिव वित्त नवीन जैन ने बताया कि इनमें कई अस्पतालों तथा दवा की दुकानों द्वारा समय-समय पर सुविधाओं को दिए बिना ही फोन पर ओटीपी प्राप्त कर भारी भुगतान ले लिया गया, जिसकी वसूली की कार्यवाही अब की जा रही है।

जैन ने इस बात पर खेद प्रकट किया कि कुछ पेंशनर्स की ओर से आरजीएचएस योजना के कैशलेस होने का गलत फायदा उठाते हुए पात्रों के अतिरिक्त अन्य लोगों के लिए इलाज व दवाईयाँ प्राप्त करने का प्रयास किया गया। वर्ष के अन्त के समय ओपीडी पर्चियाँ तैयार कर महंगी दवाईयाँ एवं इंजेक्शन प्राप्त किए गए और इसके लिए आवश्यक मेडिकल जाँचें भी रेकॉर्ड में नहीं पाई गईं और न ही लाभार्थी की केस हिस्ट्री इसको प्रमाणित कर रही थी। अब उचित होगा कि सब लोग सतर्क रहते हुए पूर्ण ईमानदारी के साथ आरजीएचएस योजना का लाभ उठाएं ताकि सालों.साल राज्य सरकार कैशलेस सुविधा प्रदान करती रहे।

 जैन ने आह्वान किया कि यदि कोई अनुमोदित अस्पताल या फार्मेसी की दुकान पेंशनर्स या उनके परिजनों को इलाज और दवाईयाँ देने से इन्कार करते हैं तो इनके विरूद्ध अविलम्ब कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी शिकायत तत्काल हैल्पलाईन 181 पर दर्ज कराएं। यदि सब पेंशनर्स मिलकर नियमानुसार आरजीएचएस योजना का लाभ लेंगे तो निश्चित रूप से सुविधाएँ और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आरजीएचएस  योजना  के सभी प्रकार के पैकेज आईपीडी ध् ओपीडी ध्फार्मेसी में इलाज लेने पर एसएमएस के माध्यम से लाभार्थी को यह सूचना मिलेगी कि उनका कितने रूपए का क्लेम भेजा गया। इस सूचना को देखें और इसके सही नहीं होने पर सूचना दें।

Read More मृत महिला के नाम पर 6.30 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत