आयकर विभाग : एमआई रोड व्यापार मंडल की संयुक्त कार्यशाला, रिवाइज रिटर्न व बोगस डोनेशन पर दी गई अहम जानकारी

कार्यशाला में आयकर से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई 

आयकर विभाग : एमआई रोड व्यापार मंडल की संयुक्त कार्यशाला, रिवाइज रिटर्न व बोगस डोनेशन पर दी गई अहम जानकारी

एमआई रोड व्यापार मंडल और आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमआई रोड पर आयकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। डिप्टी कमिश्नर हंसराज खींची ने बोगस डोनेशन, रिफंड क्लेम और रिवाइज रिटर्न पर जानकारी दी। जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कर छूट को सराहा और समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की। बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

जयपुर। एमआई रोड व्यापार मंडल द्वारा आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमआई रोड पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आयकर से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा व्यापारियों को व्यावहारिक जानकारी दी गई।

कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर आयकर हंसराज खींची एवं उनकी टीम ने बोगस राजनीतिक दलों और चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर किए गए बोगस डोनेशन, उनके सुधार के लिए उपलब्ध समयावधि तथा रिफंड क्लेम से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य सुभाष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट तथा कर्मचारियों को 12 लाख 75 हजार रुपये तक की राहत देना अत्यंत सराहनीय कदम है। उन्होंने व्यापारियों से समय रहते अपनी रिवाइज रिटर्न दाखिल करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह गई हो तो विभाग द्वारा रिवाइज रिटर्न का स्वागत किया जाता है, जिससे भविष्य की असुविधाओं से बचा जा सकता है। सरकार का स्वयं व्यापारियों तक पहुंचकर जागरूक करना स्वागत योग्य पहल है।

जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल से राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और स्वदेशी अपनाना आज की आवश्यकता है।

Read More एलपीजी गैस के आवंटन की नई व्यावसायिक वितरण नीति जारी : उपभोक्ताओं को संबंधित ऑयल गैस कंपनी के वितरक के साथ करना होगा पंजीकरण, प्राथमिकता के आधार पर आवंटन

कार्यशाला के प्रमुख बिंदु :

Read More ऊर्जा सदुपयोग की मुहिम को अपनाएं हर दिन : एकजुट होकर ऊर्जा संसाधनों के समुचित उपयोग में निभानी होगी सक्रिय भूमिका, सीएम ने कहा- विवेकपूर्ण उपयोग से ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बनाया जा सकता है सुरक्षित

आयकर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
बोगस डोनेशन और रिफंड क्लेम में सुधार की समयसीमा
आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य
एक से अधिक पैन रखना दंडनीय अपराध
12 लाख रुपये से अधिक आय पर कर देय
विदेशी ट्रांजेक्शन को ZTR में दर्शाना आवश्यक
कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:
सुभाष गोयल, अध्यक्ष, जयपुर व्यापार महासंघ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड
सुरेश सैनी, महामंत्री, जयपुर व्यापार महासंघ एवं एमआई रोड व्यापार मंडल
हंसराज खींची, डिप्टी कमिश्नर, आयकर विभाग
हरपाल पाली, अध्यक्ष, एमआई रोड व्यापार मंडल
पुष्प लता झा, गोविंद रावत (आयकर विभाग)
सुरेंद्र कुमार गुप्ता, मोहन लाल कुमावत, अजय अग्रवाल, संदीप कुछल, मुकेश पटवारी, चन्द्रकुमार सैन
कार्यशाला में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और उन्होंने आयकर विभाग द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताया।

Read More परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत