इमरान कुरैशी का दावा, निकाय चुनावों में कांग्रेस देगी युवाओं को प्राथमिकता  

कांग्रेस प्रचंड बहुमत हासिल करेगी

इमरान कुरैशी का दावा, निकाय चुनावों में कांग्रेस देगी युवाओं को प्राथमिकता  
निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव इमरान कुरैशी ने प्रचंड बहुमत का दावा करते हुए युवा, जमीनी और निष्ठावान चेहरों को टिकट देने की पैरवी की। उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास ठप करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सड़क, सफाई, सीवरेज और पेयजल संकट को चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी।

जयपुर। आगामी जयपुर नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने दावा किया कि पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन के उत्साह के कारण  इस बार जयपुर के नगर निगमों में कांग्रेस प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। कुरैशी ने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय विकास और नई सोच से जुड़े होते हंै, इसलिए पार्टी को युवा चेहरों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक कम उम्र के, निष्ठावान और जमीनी स्तर पर सक्रिय युवाओं को टिकट देने की पैरवी की। उनके अनुसार युवा प्रत्याशी आधुनिक सोच के साथ शहर की स्थानीय समस्याओं का बेहतर समाधान कर सकते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले ढाई साल में जयपुर का विकास ठप हो गया है।

शहर में सड़क, सफाई, सीवरेज और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब हुई है। स्मार्ट सिटी और विकास के नाम पर किए गए दावे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुरैशी ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि आम जनता की समस्याओं से कट चुके हैं और शहर में जनआक्रोश बढ़ रहा है। कांग्रेस आगामी चुनाव में टूटी सड़कों, बदहाल सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर सक्रिय हैं और जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जयपुर की जनता भाजपा के कथित झूठे दावों को नकारकर विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस को समर्थन देगी।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय