जयपुर में दिनदहाड़े लूट : नकाबपोश बदमाशों ने सहेलियों को स्कूटी समेत गिराकर छीना पर्स

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया

जयपुर में दिनदहाड़े लूट : नकाबपोश बदमाशों ने सहेलियों को स्कूटी समेत गिराकर छीना पर्स
राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी से जा रही दो सहेलियों का पीछा कर उनका पर्स छीन लिया। छीना-झपट्टी के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवतियां घायल।

जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी से जा रही दो सहेलियों का पीछा कर उनका पर्स छीन लिया। छीना-झपट्टी के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवतियां घायल हो गईं। बदमाश पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। शिप्रापथ थाना पुलिस के अनुसार मानसरोवर निवासी प्राची शर्मा (27) ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी सहेली मनप्रीत के साथ स्कूटी से सांगानेर जाने के लिए घर से निकली थीं। दोनों सहेलियां मानसरोवर स्थित श्रेयांस पैराडाइज के पास से गुजर रही थीं।

तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उनका पीछा करने लगे। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने स्कूटी पर पीछे बैठी प्राची के हाथ में पकड़े पर्स को छीनने का प्रयास किया। पर्स छीनने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और वह सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों सहेलियां घायल हो गईं। इसी बीच बदमाश पर्स लेकर तेज गति से फरार हो गए। घायल युवतियों ने किसी तरह खुद को संभाला और एक निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। उपचार के बाद प्राची शर्मा ने शिप्रापथ थाने में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक 179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक
अशोक विहार स्थित आपातकालीन पक्षी उपचार केंद्र में घायल और असहाय पक्षियों का इलाज किया जा रहा। वन विभाग द्वारा...
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : सुरजेवाला का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे, ज़रा सोचिए....
सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1538 कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात
मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर मोबाइल नेटवर्क की हकीकत : TRAI के सर्वे में कई स्थानों पर कवरेज की कमी उजागर, सेवा प्रदाताओं को सुधार के निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर