6 माह से कम समय में रीको ने जारी की 2,800 करोड़ रुपए की 250 से अधिक स्वीकृतियां, जानें

15 नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति

6 माह से कम समय में रीको ने जारी की 2,800 करोड़ रुपए की 250 से अधिक स्वीकृतियां, जानें
रीको ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 2026-27 की प्रथम छमाही से पहले 2,800 करोड़ रुपए से अधिक की 250 से ज्यादा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की। साथ ही, 1,460 कार्यादेश जारी। 15 नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 1,100 करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत।

जयपुर। राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रीको की ओर से लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत की निर्बाध उपलब्धता, सड़कों के निर्माण एवं सुधार तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के आधुनिक एवं सुदृढ़ विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी क्रम में 2026-27 की प्रथम छमाही पूरी होने से पहले ही रीको की ओर से 2,800 करोड़ रुपए से अधिक की 250 से ज्यादा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। इसके साथ ही विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं उन्नयन के लिए 1,460 कार्यादेश जारी किए हैं। जिनकी राशि 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इस राशि से औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों, विद्युत, जल निकासी सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं सुधार कार्य किए जाएंगे।

राज्य में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के उद्देश्य से रीको ने 15 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना और विकास के लिए 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की हैं। इनमें स्टोन मंडी, बडनूर (अजमेर), औद्योगिक क्षेत्र देरोली (कोटा), औद्योगिक क्षेत्र सांकरिया (भीलवाड़ा), औद्योगिक क्षेत्र देवनगर, तहसील फागी (जयपुर), स्टोन मंडी, दौसा, औद्योगिक क्षेत्र हाजी सागर (मंडौर) तथा औद्योगिक क्षेत्र राजूखेड़ा, तहसील रामगंजमंडी (कोटा) सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र सम्मिलित हैं। रीको के इन प्रयासों से नए निवेश को प्रोत्साहन मिलने के साथ औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा। रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश के आर्थिक विकास को और अधिक गति मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

थमा प्रचार का शोर : अब घर-घर संपर्क, निर्दलीयों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कन थमा प्रचार का शोर : अब घर-घर संपर्क, निर्दलीयों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कन
नगर निगम के 80 वार्डों में बुधवार शाम चुनाव प्रचार थमा। अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने...
अंडर-12 लक्ष्य कप : आरसीसी और दिशा एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश
3 साल पहले हुआ रजिस्ट्रेशन, एजीएम ने वापस ली मान्यता, कभी टूर्नामेंट नहीं खेले लेकिन अब आरसीए की वोटर लिस्ट में आए तीन नये जिले
बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार ! कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, गंगा समेत प्रमुख नदियों में जलस्तर घटने से राहत के संकेत
ऑपरेशन भगवान विष्णु : जयपुर में प्राचीन सोने की मूर्ति का झांसा देकर ठगी करने वाला दबोचा, जानें पूरा मामला
परमाणु युद्ध पर रूस की खुली चेतावनी, मेदवेदेव बोले- यह डराने की चाल नहीं, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई होगी
मायावती का अशोक सिद्धार्थ पर निशाना, बोलीं- फैसला देर से सही, आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा नुकसान