आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में 9,500 करोड़ के विकास कार्य, 84 शहरों में होगा ‘संवाद’

राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप परियोजना प्रक्रियाधीन

आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में 9,500 करोड़ के विकास कार्य, 84 शहरों में होगा ‘संवाद’
आरयूआईडीपी पांचवें चरण में करीब 9,500 करोड़ रुपये के शहरी विकास कार्यों को लेकर 5 से 11 अगस्त तक 84 शहरों में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ आयोजित। बैठकों में जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे।

जयपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) अपने पांचवें चरण में करीब 9,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को लेकर 5 से 11 अगस्त तक प्रदेश के 84 शहरों मेंआरयूआईडीपी संवादकार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कंसल्टेशन बैठकों में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, मीडिया और अन्य स्टेकहोल्डर्स को प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उनके सुझाव लिए जाएंगे। परियोजना निदेशक हरिमोहन मीना ने बताया कि पंचम चरण का उद्देश्य अत्यधिक शहरीकृत शहरों और उनके सैटेलाइट नगरों को स्मार्ट, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

परियोजना के तहत अपशिष्ट जल प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी यातायात सुधार, बाढ़ प्रबंधन, ड्रेनेज, विरासत संरक्षण, पर्यटन, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा आवश्यकता अनुसार सीईटीपी जैसे कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप परियोजना प्रक्रियाधीन है। इसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से 6,009 करोड़ रुपये की रूलिप तथा विश्व बैंक के सहयोग से 3,492 करोड़ रुपये कीसूत्रापरियोजना संचालित होगी। इस चरण में 67 शहरों में अपशिष्ट जल प्रबंधन, 32 शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, 7 प्रमुख शहरों में शहरी यातायात सुधार तथा 56 शहरों में बाढ़ प्रबंधन, ड्रेनेज और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर विकसित किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय