भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी 

दिशा-निर्देश दिए गए

भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी 

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जागरूकता और अफवाहों से सतर्क रहने पर जोर। केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय जयपुर में एससी मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री मंडन अजीत सहित मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि मोर्चे को मजबूत करने और समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

राठौड़ ने समाज में जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहना चाहिए और यदि कोई अफवाह फैलाता है तो समाज को सतर्क करना जरूरी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध जैसी स्थिति में भी देश में शांति बनाए रखना आवश्यक है और समाज को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। विपक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष में भी कई नेता राष्ट्रीय सोच रखते हैं, लेकिन राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अभाव और अव्यवस्था की बात कर समाज में नकारात्मक सोच पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व सही दिशा में काम कर रहा है और कठिन परिस्थितियों में भी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जा रही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल