विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने भरा जोश, बोले- मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं

राज्यसभा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने भरा जोश, बोले- मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर का उच्च सदन में जाना राजस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के अनुभव का लाभ अब केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को मिलेगा।

 जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर का उच्च सदन में जाना राजस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के अनुभव का लाभ अब केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को मिलेगा। सोमवार को विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम विकास रथ और ग्राम विकास चौपाल जैसे कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को मजबूत कर रही है। वहीं, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विधायक दल के सदस्यों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून तक ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, कार्यशालाएं, सेमीनार, मंदिरों में आरती सहित कई जनसंपर्क गतिविधियां शामिल हैं, जिनके माध्यम से जनता को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

 राज्यसभा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन :  विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर ने विधानसभा परिसर में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के अनेक विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी जीत का विश्वास व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें