नीति आयोग बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने रखा ‘विकसित राजस्थान-2047’ का विजन, 2029 तक 350 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

राज्य में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश संबंधी एमओयू हुए

नीति आयोग बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने रखा ‘विकसित राजस्थान-2047’ का विजन, 2029 तक 350 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक में राजस्थान को 2029 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप प्रस्तुत। निवेश, युवा नीति, महिला सशक्तिकरण, कृषि समृद्धि और सुशासन को प्राथमिकता बताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में राजस्थान के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2029 तक प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य साझा किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, निवेश संवर्धन, कृषि समृद्धि, महिला सशक्तीकरण और सुशासन राज्य सरकार की प्राथमिकताएं हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश संबंधी एमओयू हुए हैं, जिनमें से 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। प्रदेश की जीएसडीपी वृद्धि दर 10.24 प्रतिशत दर्ज की गई है। युवाओं के लिए राजस्थान युवा नीति-2025, कौशल नीति-2025 और रोजगार नीति-2026 लागू की गई हैं, जबकिमाय भारतअभियान में 18 लाख पंजीकृत युवाओं के साथ राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना और पीएम-कुसुम योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में अग्रणी है। महिला सशक्तीकरण के लिएलखपति दीदीऔरड्रोन दीदीकार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नेराज उन्नतिप्लेटफॉर्म, संपर्क पोर्टल और ग्राम विकास चौपाल जैसी पहलों को सुशासन का आधार बताते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में राजस्थान अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर चलती कार से चालक द्वारा गुटखा थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोलने...
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब