राजस्थान विधानसभा में स्कूलों में सुविधा के मुद्दे पर पक्ष विपक्ष में नोक-झोंक, स्कूल संकाय और शिक्षा नीति पर आरोप-प्रत्यारोप

समय-समय पर नए संकाय खोले जाते हैं

राजस्थान विधानसभा में स्कूलों में सुविधा के मुद्दे पर पक्ष विपक्ष में नोक-झोंक, स्कूल संकाय और शिक्षा नीति पर आरोप-प्रत्यारोप

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में शिक्षा विभाग के मुद्दे पर विपक्ष और मंत्री मदन दिलावर के बीच तीखी बहस हुई। विधायक रामस्वरूप ने स्कूलों में नए संकाय खोलने की मांग की। दिलावर ने बजट न होने का हवाला दिया और कांग्रेस पर शिक्षा में बंटाधार का आरोप लगाया।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे पर पक्ष विपक्ष के बीच जमकर बहस और नोंक-झोंक हुई। विधायक रामस्वरूप के स्कूलों में संकाय बढ़ाने से जुड़े सवाल पर यह बहस हुई।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा से जुड़े प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि समय-समय पर नए संकाय खोले जाते हैं। पिछली सरकार ने पहले संकाय खोले लेकिन बजट का प्रावधान नहीं किया। विधायक रामस्वरूप ने विज्ञान संकाय खोलने की मांग उठायी। दिलावर ने कहा कि अभी नए संकाय का प्रावधान नहीं है। कांग्रेस के राज में सिर्फ बोर्ड लगाए, बच्चों के साथ अन्याय किया। कांग्रेस ने शिक्षा का बंटाधार किया सत्यानाश किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सवा दो साल में जो किया वह बताओ। कांग्रेस ने दिलावर के बयान का विरोध किया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रश्न पूछा तो दिलावर ने कहा कि यह नसीराबाद का प्रश्न है प्रदेश का नहीं। दिलावर ने कहा कि गहलोत ने कहा कि शिक्षा में तबादले के पैसे लेते हैं या नहीं। इस पर विपक्ष ने मंत्री मदन दिलावर को घेरने की कोशिश की। शिक्षा से जुड़े प्रश्न पर सदन में नोकझोंक भी हुई।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान