राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक की समीक्षा बैठक : विनोद पुरोहित ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, बसों की फिटनेस और समयपालन पर सख्ती

कोई भी बस बिना फिटनेस के संचालन में नहीं आए

राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक की समीक्षा बैठक : विनोद पुरोहित ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, बसों की फिटनेस और समयपालन पर सख्ती

राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (यातायात) विनोद पुरोहित ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली समीक्षा बैठक ली। यात्रियों की सुरक्षा, बसों की फिटनेस, समयपालन और संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (यातायात) विनोद पुरोहित ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली समीक्षा बैठक ली, जिसमें सभी मुख्य प्रबंधक, टीआई और एटीआई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। बैठक में रोडवेज संचालन, सुरक्षा और समयपालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। पुरोहित ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी डिपो को निर्देश दिए गए कि बसों की नियमित फिटनेस सर्टिफिकेट सुनिश्चित किए जाएं और कोई भी बस बिना फिटनेस के संचालन में नहीं आए। उन्होंने बसों को निर्धारित समय पर रवाना करने और तय समय पर गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डिपो मैनेजरों पर तय की। महिला यात्रियों, बुजुर्गों और दिव्यांगजन के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने बस स्टाफ को विशेष ध्यान देने को कहा।

साथ ही, सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए हर दुर्घटना का डेटा व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बारां, जोधपुर, बाड़मेर और डूंगरपुर डिपो को बधाई दी गई, जबकि जयपुर, डीलक्स, शाहपुरा, धौलपुर और लोहागढ़ डिपो की खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पेट्रोल, डीजल एवं गैस संकट पर ARTIA का मंथन, ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की मांग पेट्रोल, डीजल एवं गैस संकट पर ARTIA का मंथन, ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की मांग
अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (ARTIA) ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा लागत पर मंथन।...
राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष में होंगे चार बड़े आयोजन, लोकतंत्र के गौरव का बनेगा उत्सव
बांग्लादेश में खसरे का कहर : पांच और बच्चों की मौत, कुल मौतों का आंकड़ा 464 पहुंचा
लाल निशान में बंद हुआ बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली का रहा जोर, इन कंपनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
वित्त विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और बजट घोषणाओं पर मंथन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की समीक्षा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा- राजस्थान "विकास में नहीं, कर्ज में आगे"
राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक की समीक्षा बैठक : विनोद पुरोहित ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, बसों की फिटनेस और समयपालन पर सख्ती