अतिरिक्त यातायात को देखते हुए 3 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन : यात्रियों हो होगी सुविधा, जानें कब रवाना होगी ट्रेन
कोलकाता से रवाना होकर मदार पहुंचेगी
ग्रीष्मावकाश में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे तीन जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है—खातीपुरा-हावड़ा, जोधपुर-आसनसोल और मदार-कोलकाता रूट पर। ये सेवाएं अप्रैल मध्य से मई की शुरुआत तक संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीट और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
जयपुर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार खातीपुरा-हावडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 15 से 29 अप्रैल तक खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को शाम 5 बजे रवाना होकर गुरूवार को रात 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 अप्रैल से 1 मई तक हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को रात 12.15 बजे रवाना होकर शनिवार को सुबह 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 14 से 28 अप्रैल तक जोधपुर से प्रत्येक मंगलवार को शाम 5 बजे रवाना होकर गुरूवार को सुबह 4.55 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 16 से 30 अप्रैल तक आसनसोल से प्रत्येक गुरूवार को सुबह 7.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को शाम 6.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। मदार-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 अप्रैल से 1 मई तक मदार से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे रवाना होकर शनिवार को रात 9.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 19 अप्रैल से 3 मई तक कोलकाता से प्रत्येक रविवार को रात 12.50 बजे रवाना होकर सोमवार को दोपहर 2 बजे मदार पहुंचेगी।

Comment List