अचल संपत्ति सौदों में SFT अनुपालन मजबूत करने पर जोर, आयकर विभाग ने किया आउटरीच कार्यक्रम

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया

अचल संपत्ति सौदों में SFT अनुपालन मजबूत करने पर जोर, आयकर विभाग ने किया आउटरीच कार्यक्रम
अचल संपत्ति लेन-देन में SFT रिपोर्टिंग को सटीक और समयबद्ध बनाने के लिए आयकर निदेशालय और पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने जयपुर में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित। बैठक में PAN का अनिवार्य उल्लेख, खरीदार-विक्रेता के विवरण का सत्यापन और लेन-देन मूल्य के सही अंकन पर जोर।

जयपुर। आयकर निदेशालय (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण), राजस्थान की ओर से अचल संपत्ति लेन-देन में वित्तीय लेन-देन विवरण (SFT) की रिपोर्टिंग को अधिक सटीक और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से आयकर कार्यालय, NCRB, जयपुर में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर निदेशक (I&CI) राजस्थान प्रतिभा मीना ने की।

महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक शरद मेहरा, मुख्य वित्तीय सलाहकार श्री सूरज प्रकाश और अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन) विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के DIG और आयकर अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। बैठक में अचल संपत्ति लेन-देन से जुड़े आंकड़ों की गुणवत्ता, SFT रिपोर्टिंग की पूर्णता और समयबद्धता पर विशेष चर्चा हुई। पात्र लेन-देन में PAN का अनिवार्य उल्लेख, खरीदार-विक्रेता के PAN एवं पहचान संबंधी विवरणों का प्रणाली आधारित सत्यापन तथा लेन-देन मूल्य का सही अंकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने आयकर अधिनियम, 2025 के तहत नए एवं संशोधित रिपोर्टिंग दायित्वों तथा तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों विभागों ने बेहतर समन्वय और तकनीक आधारित सुदृढ़ अनुपालन व्यवस्था विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी का असर : शुद्ध सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव विलायती बाजार की तेजी का असर : शुद्ध सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव
विदेशी बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के भाव बढ़े। शुद्ध सोना 500 रुपए चढ़कर...
गुजरात में फिटनेस कराना भारी पड़ा, राजस्थान के 1000 से ज्यादा भारी वाहन मालिक परेशान
जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद : भाजपा ने टायर जलाकर जाम की सड़क, बसों का संचालन प्रभावित
जयपुर डेयरी ने बढ़ाया दूध का खरीद मूल्य, दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
संसद गतिरोध खत्म करने की सरकार की बड़ी पहल: छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार, अमित शाह देंगे हर सवाल का जवाब
जवाहर कला केंद्र में उकेरे जाएंगे विभाजन के दर्द के रंग, कलाकारों ने की सजीव चित्रांकन
अचल संपत्ति सौदों में SFT अनुपालन मजबूत करने पर जोर, आयकर विभाग ने किया आउटरीच कार्यक्रम