राज्य के तीन शहरों में 9 ठिकानों पर आयकर छापे, चार्टेड अकाउंटेंट के ठिकानों पर भी छापेमारी
आयकर रिटर्न में छूट के बोगस दावे करने वाले करदाताओं पर ये छापेमारी की गई
आयकर विभाग राजस्थान की अन्वेषण शाखा ने सोमवार अल सुबह राज्य के तीन शहरों में छापेमारी की कारवाई शुरू की है।
जयपुर। आयकर विभाग राजस्थान की अन्वेषण शाखा ने सोमवार अल सुबह राज्य के तीन शहरों में छापेमारी की कारवाई शुरू की है। यह कारवाई भीलवाड़ा, जयपुर और कोटा में की गई है। आयकर रिटर्न में छूट के बोगस दावे करने वाले करदाताओं पर ये छापेमारी की गई है। इनमें इन तीनों शहरों के कुछ चार्टेड अकाउंटेंट के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं।
फिलहाल सभी ठिकानों पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। गौरतलब है कि बोगस दावों को लेकर आयकर विभाग देशव्यापी जांच कर रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान में भी इस कारवाई को अंजाम दिया गया है। आयकर जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Aug 2026 16:36:32
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें पूर्व न्यायाधीश...

Comment List