कांग्रेस के निकाय चुनाव आवेदन में जेन जी की बढ़ी भागीदारी : महिलाओं ने भी दिखया खासा उत्साह, टिकट के लिए पेश की दावेदारी

पार्टी के प्रति नई पीढ़ी और महिलाओं के बढ़ते जुड़ाव का संकेत

कांग्रेस के निकाय चुनाव आवेदन में जेन जी की बढ़ी भागीदारी : महिलाओं ने भी दिखया खासा उत्साह, टिकट के लिए पेश की दावेदारी
नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के टिकट के लिए 60 हजार से अधिक दावेदार सामने आए हैं। इनमें 7,500 से ज्यादा जेन-जी युवा और 30% से अधिक महिलाएं शामिल हैं। 28 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई। डोटासरा के अनुसार 78% से ज्यादा आवेदक 50 वर्ष से कम और 53% से अधिक 21-40 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

जयपुर। नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस के डिजिटल आवेदन अभियान में युवाओं और महिलाओं ने खासा उत्साह दिखाया है। प्रदेश में 7,500 से अधिक जेन-जी युवाओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की, जबकि 30 प्रतिशत से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र रूप से आवेदन किया। कांग्रेस के अनुसार यह पार्टी के प्रति नई पीढ़ी और महिलाओं के बढ़ते जुड़ाव का संकेत है।

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए 28 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई। अंतिम दिन तक 40 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर दर्ज हुए। वहीं, जिला और ब्लॉक स्तर पर 20 हजार से अधिक ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें डिजिटल सिस्टम में शामिल किया जा रहा है। इस तरह कुल 60 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है। डोटासरा का दावा है कि कुल आवेदकों में 78 प्रतिशत से अधिक 50 वर्ष से कम आयु के हैं और 53 प्रतिशत से ज्यादा 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय