नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत

भाजपा और कांग्रेस दोनों की गणना बिगाड़ी

नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव परिणामों में निर्दलीयों ने भाजपा-कांग्रेस की गणित बिगाड़ी। निर्दलीयों को करीब 27% वोट मिले और 2,773 प्रत्याशी जीते। 37 निकायों में उन्हें पूर्ण बहुमत मिला, 100 से अधिक निकायों में वे किंगमेकर की भूमिका में।

जयपुर। राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने इस बार सबसे बड़ी राजनीतिक सरप्राइज दी है। करीब 27 प्रतिशत वोट हासिल कर उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों की गणना बिगाड़ दी। 100 से अधिक निकायों में वे किंगमेकर की भूमिका में हैं, जबकि 37 निकायों में उन्हें पूर्ण बहुमत मिला है। इनमें भरतपुर नगर निगम, मकराना, हनुमानगढ़, कोटपूतली-बहरोड, हिंडौन और गंगापुर सिटी जैसे प्रमुख निकाय शामिल हैं। कुल 2773 निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए हैं, जबकि भाजपा के 4179 और कांग्रेस के 3613 उम्मीदवार सफल रहे। वोट शेयर में भाजपा को 35.18 प्रतिशत और कांग्रेस को 34.24 प्रतिशत मिले।

अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ़ समेत सात जिलों में जनता ने दोनों प्रमुख दलों से ज्यादा भरोसा निर्दलीयों पर जताया। अलवर और जोधपुर नगर निगम में भी वे निर्णायक भूमिका में हैं। भरतपुर में 65 में से 36 सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार ज्यादातर विजयी निर्दलीय वे हैं जिन्हें पार्टियों से टिकट नहीं मिला था।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यूपीआई लेन-देन पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग।...
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत