वित्त विभाग के निर्देश : विभाग विशिष्ट भत्तों वाले वेतन बिलों की होगी विशेष जांच, IFMS वैलिडेशन के आधार पर भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश

IFMS सिस्टम में आवश्यक प्रावधान समय पर सुनिश्चित करवाए जाएं

वित्त विभाग के निर्देश : विभाग विशिष्ट भत्तों वाले वेतन बिलों की होगी विशेष जांच, IFMS वैलिडेशन के आधार पर भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश
वित्त विभाग ने भत्तों के भुगतान पर सख्त निर्देश जारी। हार्ड ड्यूटी, मैस व अन्य भत्तों के वेतन बिल IFMS वैलिडेशन के आधार पर जांचे जाएंगे। वित्त अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि भुगतान निर्धारित दरों पर हो। विसंगति मिलने पर विभाग से संपर्क के निर्देश।

जयपुर। वित्त विभाग ने उन सभी विभागों को विशेष निर्देश जारी किए हैं, जहां कर्मचारियों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस, मैस भत्ता, पटवारी भत्ता अथवा अन्य विभाग विशिष्ट भत्ते देय हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे भत्ते सभी विभागों में समान रूप से लागू नहीं होते, इसलिए इनके भुगतान वाले वेतन बिलों की नियमानुसार जांच सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के अनुसार, वर्तमान में IFMS सिस्टम में उपलब्ध वैलिडेशन के आधार पर तैयार किए जा रहे वेतन बिलों की जांच संबंधित विभाग अथवा कार्यालय के वित्त अधिकारी द्वारा की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित सेवा संवर्ग को निर्धारित दरों के अनुसार ही भत्तों का भुगतान हो रहा है।

वित्त विभाग ने कहा है कि यदि किसी प्रकार की विसंगति सामने आती है तो संबंधित नियमों एवं आदेशों की प्रति के साथ वित्त अधिकारी या कर्मचारी को विभागीय कार्यालय से संपर्क करने के निर्देश दिए जाएं। इससे IFMS सिस्टम में संबंधित भत्तों की कटौती एवं भुगतान संबंधी वैलिडेशन को नियमानुसार और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही विभागों को यह भी निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इन भत्तों में किसी प्रकार का संशोधन होने पर जारी आदेशों के अनुरूप IFMS सिस्टम में आवश्यक प्रावधान समय पर सुनिश्चित करवाए जाएं।

 

 

Read More रीट भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, डमी कैंडिडेट बनकर पेपर देने वाला गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान...
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर