अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस : नशामुक्त राजस्थान के निर्माण का लिया जाए संकल्प - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
नशा एक अभिशाप है
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से नशामुक्त राजस्थान के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है, जिसे जड़ से मिटाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पुनर्वास कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की सख्ती और व्यापक जन-जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके चलते प्रदेश का युवा नशे से दूर होकर खेल, शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर नशामुक्त राजस्थान के निर्माण का संकल्प लें और इस जन-जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाकर स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Comment List