पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी, मामले की जांच जारी

कुछ लोगों पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप

एक धर्मशाला में ठहरे दम्पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि मृतक शेरसिंह निवासी अलवर ने अपनी पत्नी की रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

जयपुर। सदर थाना इलाके की एक धर्मशाला में ठहरे दम्पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि मृतक शेरसिंह (32) निवासी अलवर ने अपनी पत्नी की सोमवार रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया। 

स्टेट्स से लगा पता: पुलिस ने बताया कि जब परिजनों ने शेर सिंह का स्टेट्स देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शेर सिंह ने स्टेट्स में कुछ लोगों पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। परिजन लोकेशन के आधार पर जयपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित धर्मशाला पहुंचे जहां पर पुलिस को बुलाया गया। मामले में महिला के भतीजे ने सदर थाने में शेर सिंह के अलावा संदीप यादव, राजेंद्र और राहुल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल