प्रदेश में बरसे बदरा : कानोता बांध पर चली चादर, सर्वाधिक बारिश किशनगढ़ बास में 74.0 एमएम दर्ज 

रुक-रुक कर चला बारिश का दौर 

प्रदेश में बरसे बदरा : कानोता बांध पर चली चादर, सर्वाधिक बारिश किशनगढ़ बास में 74.0 एमएम दर्ज 
राजस्थान में कई जिलों में रुक-रुककर बारिश। खैरथल-तिजारा के किशनगढ़ बास में 74 एमएम बारिश दर्ज। जयपुर में तापमान 30.8 डिग्री और कई इलाकों में जलभराव। कानोता और चंदलाई बांध पर लगातार दूसरे साल चादर चली।

जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। कभी तेज और कहीं कम बारिश होने से मौसम बेहद खुशनुमा बना रहा। तापमान में गिरावट से शहर के पर्यटन स्थलों और एकादशी के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कानोता बांध और चंदलाई बांध में लगातार दूसरे साल चादर चली। राज्य के केरथल-तिजारा जिले में अच्छी बारिश हुई, यहां जिले में सर्वाधिक बारिश किशनगढ़ बास में 74.0 एमएम दर्ज हुई। प्रदेश के संगरिया में भी दिनभर अच्छी बारिश दर्ज हुई। राज्य के अलवर, भीलवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़,जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटपूतली-बहरोड़,नागौर, सवाईमाधोपुर, सीकर में अच्छा बारिश का दौर रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 30.8 और रात का तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।

रुक-रुक कर चला बारिश का दौर :

सावन मास के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर शहर में छितराई अच्छी बारिश हुई। बारिश का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। शहर में कभी तेज और कम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के सिरसी रोड, वैशाली नगर, सांगानेर, गोपालपुरा, परकोटे के अनेक हिस्सों में शहर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से पानी जमा हो गया। शहर के ग्रामीण हिस्सों में भी बीती रात से ही बारिश का दौर चलता रहा। जयपुर जिले के बस्सी-तूंगा में अच्छी बारिश का दौर चला। झोटवाड़ा के निवारू रोड पर जल भराव के कारण गुस्साए लोगों ने सांकेतिक रूप से नाव चलाकर अपना विरोध जताया। दस से 12 अगस्त के बीच दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। जोधपुर, बीकानेर संभाग में तीन-चार दिन अच्छी बारिश होगी। जबकि 14-15 अगस्त से मानसून का दौर एकबारगी कमजोर होने लगेगा।

बारिश से कई राज्यों में बिगड़े हालात :

Read More कांग्रेस ने जारी की किशनपोल और आदर्श नगर के वार्डों की प्रत्याशी सूची

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में रविवार, 9 अगस्त को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। दिल्ली में बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जम्मू-कश्मीर में 9 से 11 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर है और दो पुल डूब गए। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़कों पर पानी भर गया, जबकि महाराष्ट्र के गोंदिया में निचले इलाकों में जलभराव हुआ।

Read More विमानों का ईंधन फिर महंगा, एविएशन सेक्टर पर बढ़ा दबाव

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत