जयपुर एयरपोर्ट : अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
दोनों सेक्टर की उड़ानों का संचालन नहीं
जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों उड़ानों का संचालन तय समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही। अहमदाबाद जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई, जिससे सुबह यात्रा करने वाले कई यात्रियों की योजनाएं प्रभावित।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों उड़ानों का संचालन तय समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को भी अहमदाबाद जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई, जिससे सुबह यात्रा करने वाले कई यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो गईं। एयरलाइन इंडिगो की सुबह संचालित होने वाली अहमदाबाद फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों के चलते रद्द रही।
निर्धारित समय के अनुसार अहमदाबाद से सुबह 8 बजे फ्लाइट जयपुर पहुंचती है और 8:30 बजे जयपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होती है, लेकिन मंगलवार को दोनों सेक्टर की उड़ानों का संचालन नहीं हो सका। उड़ान रद्द होने से यात्रियों को टिकट रीशेड्यूल कराने और वैकल्पिक व्यवस्था करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही देरी और रद्दीकरण से यात्रियों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

Comment List