जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में मौसम बिगड़ा, वडोदरा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

पायलट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी

जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में मौसम बिगड़ा, वडोदरा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
खराब मौसम के चलते वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने से विमान करीब आधे घंटे तक आसमान में होल्ड रहा। मौसम सामान्य नहीं होने पर पायलट ने जयपुर का रुख किया और सुरक्षित लैंडिंग की।

जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट निर्धारित समय पर दिल्ली पहुंची, लेकिन मौसम खराब होने के कारण पायलट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद फ्लाइट करीब आधे घंटे तक दिल्ली के आसमान में होल्ड पर रही। हालात सामान्य नहीं होने पर फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

फिलहाल सभी यात्री विमान के अंदर ही बैठे हुए हैं और एयरलाइन की ओर से दिल्ली एटीसी से क्लीयरेंस का इंतजार किया जा रहा है। क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर